मुकदमा जीतने के टोटके

मुकदमा जीतने के टोटके

मुकदमा जीतने के टोटके

मुकदमा में विजय का उपाय/मंत्र, कोर्ट केस जीतने के उपाय, मुकदमा जीतने का मंत्र- कोर्ट, कचेरी, मुकदमा ऐसी बात है जिसमे कोई भी इंसान नहीं फसना चाहता। मुकदमे-बाजी नयाय पाने की एक लंबी प्रक्रिया ही नहीं है बल्कि, वो मिलने वाला नयाय उस व्यक्ति की पूरी ज़िंदगी के मायने बदल देता है। ऐसे मे आज हम आपको इससी मुद्दे से जुड़े कुछ मंत्र-साधना व अन्य ऐसे उपाय भी बताएंगे जिनके इस्तेमाल से साधक अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे को जीत सकता है। जी हाँ यानि कई बार देखा भी गया है की एक साधारण व्यक्ति बिना गलती के भी समस्या मे फ़सता चला जाता है। ऐसे मे वो नीचे बताए जाने वाले उपायों को अपना सकता है।

मुकदमा जीतने के टोटके

मुकदमा जीतने के टोटके

हम आपको वो मंत्र बताते है, जिसके प्रयोग से आप जज, वकील से लेकर विपक्षी को अपने पक्ष मे करके मुकदमा जीत सकते है। मंत्र है: “नीली-नीली,महानीली (शत्रु/वकील/जज का नाम) जीभी तालू सर्व खिली ,सही खिलो तत्क्षणाय स्वाहा”। इस साधना को करने के लिए सबसे पहले आप एक नीले या काले रंग का आसान बिछा ले व नीले रंग का वस्त्र धारण करके दक्षिण दिशा की ओर मुख करने बैठ जाये। इस साधना को आधी रात को करना होता है। जहां बैठे है उसके सामने छिन्नमस्ता यंत्र और गुरु यंत्र को स्थापित करले। अब बताए गए मंत्र का हकीक की माला से 21 माला जप करे। ऐसा करके ये मंत्र सिद्ध हो जाता है। फिर जब भी किसी मुकदमे की सुनवाई के लिए कोर्ट जाने वाले हो तो उससे पहले इस मंत्र का 3 माला जप करले। ऐसा करके आप मुकदमे को अपने पक्ष मे कर सकते है।

एक अन्य मंत्र ये भी है: ” ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं सौं गं महोदराय महागणपतये नमः”। मंत्र जाप करके उक्त मूल को एक चाँदी के ताबीज में भर ले और एक लाल कपडे में सिलकर उसे अपने गले में पहन ले। फिर ऊपर बताए गए मंत्र का हरदिन 3 माला जप करें। इसके बाद जिस दिन सुनवाई हो उस दिन सुबह मन्त्र का 3 माला जप करे। ऐसा करके आप फैसले को अपने हक़ मे कर सकते है। इसके अलावा आपको हम एक और मंत्र बताते है- “ॐ क्रां क्रां क्रां धूम्रसारी बदाक्षं विजयति जयति ओं स्वाहा”। ये मंत्र जाप आपको त्रयोदशी मे पड़ने वाले पुनर्वसु नक्षत्र मे करना है। सुरही के चर्मासन पर आप किसी सरिता/प्रवाह के पास मूंगे की माला से बताए गए मंत्र का जप करके इसे सिद्ध करे। फिर सुनवाई वाले दिन 7 बार मंत्र जप करके कोर्ट जाये। ऐसा माना गया है की इसके बाद आप अवश्य वो मुकदमा जीतेंगे।

अब आपको केस जीतने की दिशा मे एक खास टोटका भी हम आपको बताते है। जिसको आप मंगलवार के दिन करे। हर शाम 4-5 बजे के समय आप गेहूं की  रोटी का चुरा बनाकर उसमे देशी घी और चीनी मिला ले और उसे कौओं को खिला दे। ऐसा आपको तब-तक करना होगा जब तक वो केस चल रहा है। जिनह कौओं को आप वो रोटी खिला रहे है उनही मे से किसी एक का एक पंख लेकर सुनवाई वाले दिन अपनी दाईं जेब में रख ले। इसके साथ होने से केस जीतने की संभवना होगी। ध्यान दे केस जीत जाने के बाद इस काम को एक दम से न छोड़े बल्कि एक और हफ्ते तक जारी रखे।

मुकदमा जीतने के लिए वैसे आप एक खास टोटका होली के दिन भी कर सकते है। आपको बस इतना करना होगा की होली की आग के कोयले से स्याही बना ले। फिर लोहे की सलाई से मुकदमा नम्बर और दूसरे पक्ष का नाम 7  कागजों पर लिख ले। नाम लिख लेने के बाद उसे लेकर होली की अग्नि के पास जाकर उसकी 7 बार परिक्रमा करले। हर एक परिक्रमा करके एक कागज़ को होली की आग में डालकर जला दें। ये ऐसा टोटका है जिसको करके व्यक्ति को अच्छे परिणाम दिखते है।  इसके अलावा ये भी माना गया है कि सुनवाई वाले दिन कोर्ट जाने से पहले आप अपनी जेब मे 4 गोमती चक्र रख ले, फिर जो स्वर चल रहा हो वो पांव पहले कोर्ट के अंदर रखे, लेकिन स्वर नहीं सुनाई देने पर दाहिना पैर कोर्ट ले अंदर रखे। मुकदमा जीतने की दिशा मे इस टोटके को भी असरदार माना गया है।

चलिये जानते है एक और टोटके के बारे मे। जिसके अनुसार मुकदमा जीतने के लिए सुनवाई वाले दिन कोर्ट मे गहरे रंग के कपड़े पहने और 1 मुट्ठी तिल के साथ शक्कर मिलाकर श्री हनुमान जी और अपने इष्ट देवता का नाम लेकर केस मे सफलता की कामना करते हुए उस तिल और शक्कर को एक सुनसान जगह डालकर आ जाये। ध्यान रखे वापस आते वक़्त पलटकर उसे न देखे। ऐसा करके आप केस मे अपनी जीत हासिल कर सकते है।

जैसा की हम सभी ही जानते है की जब व्यक्ति किसी भी प्रकार के कोर्ट केस मे फसा होता है, तो उस केस मे जीत पाना उसके लिए कितना जरूरी होता है। दोनों दल पूरी कोशिश करते है की केस को अपने पक्ष मे किया जा सके। पर कई बार केस हाथ से निकलता हुआ देख व्यक्ति तंत्र-मंत्र, जादू-टोटके तक का सहारा लेता है। इसी दिशा मे हमने भी आपको आज ऐसे ही टोटके व मंत्र साधना के बारे मे बताया जिसके द्वारा आप भी अपने किसी अटके हुए केस मामले मे जीत हासिल कर सकते व एक राहतभरी ज़िंदगी जी सकते है।

 

[Total: 8    Average: 3.3/5]